\"सीएम बताएं कितनी राशि खर्च हुई\'
पटना | पूर्वमंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से पूछा कि सरकार की कितनी योजनाएं काम कर रही हैं और इनपर कितनी राशि खर्च हो चुकी है। महालेखाकार के सरकारी विभागों से खर्चे का हिसाब मांगने के बाद भी वह नहीं भेजा है। क्या सरकार किसी बड़े भ्रष्टाचार के उजागर होने से डर रही है? केंद्र से राशि मिलने के बाद भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की स्थिति खराब है। अक्टूबर तक 47 हजार 849 किमी की जगह मात्र 25 हजार 711 किमी सड़कें बनाई गईं। अक्टूबर तक 27 हजार 184 की जगह मात्र 12 हजार 715 टोले और बसावटों को सड़क से जोड़ा गया।