\"ठेके में दलितों को मिले आरक्षण\'
पटना | कांग्रेसके प्रदेश प्रवक्ता लाल बाबू लाल ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से ठेकेदारी में दलितों को आरक्षण देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाज के मुख्यधारा में लाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आरक्षण जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार को इसके लिए 31 दिसंबर का वक्त दिया है। तब तक यदि राज्य सरकार ने इसपर कोई फैसला नहीं लिया, तो वे आमरण अनशन करेंगे।