पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवानंद ईमानदार छवि के नेता : सुमो

शिवानंद ईमानदार छवि के नेता : सुमो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी शिवानंद तिवारी से मिले और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके पहले मोदी ने शिवानंद तिवारी को ईमानदार और स्वच्छ छवि का नेता बताया तथा कहा कि ऐसे लोगों की देश की राजनीति में कमी है। वे पारदर्शी और लड़ाकू नेता रहे हैं। उनसे 40 वर्षों का संबंध रहा। उन्हें भविष्य की शुभकामना देते हुए मोदी ने कहा कि चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय उनका अपना है। उनका शिवानंद जी से राजनीतिक मदभेद रहा है, पर वे उनका सम्मान करते हैं। उनकी छवि बेदाग रही है और उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी बात कही है।