\"लव-कुश जाति नहीं जमात है\'
पटना | रालोसपाके प्रवक्ता प्रो. अभयानंद सुमन और मनोज लाल दास मनु ने कहा कि जब जदयू को जनता ने नकार दिया, तब लव-कुश समीकरण नजर रही है। जदयू जान ले कि लव-कुश जाति नहीं जमात है, जो सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलकर निरंकुश हो चुकी सत्ता को बदलने की कूबत रखती है। यह 2005 में पूरे देश ने देखा भी था, जिसमें रालोसपा के राष्ट्रीय उपेंद्र कुशवाहा की महती भूमिका थी।