- Hindi News
- साधु को चोरी हुए पैसे मिलने की उम्मीद नहीं
साधु को चोरी हुए पैसे मिलने की उम्मीद नहीं
पूर्वसांसद साधु यादव के घर से चोरी हुए रुपए और लाखों के जेवर अब शायद उन्हें वापस नहीं होंगे। आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन टीम ने अपनी जांच पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए आयकर के एसेसमेंट विभाग को मामला सौंप दिया है। आयकर के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार करीब 40 लाख रुपए नकद और करीब 67 लाख के जेवर जब्त किए गए हैं। नकद पहले ही सरेंडर किया जा चुका है।
संतोषजनकजवाब नहीं
आयकरअधिकारियों की मानें तो जेवर के मामले में भी पर्याप्त संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाने के कारण इस बात की संभावना कम ही है कि जेवर उन्हें लौटाया जाएगा। पूर्व सांसद के घर हुई चोरी के बाद पुलिस ने चोरों के पास से नकद और जेवर बरामद किए थे। हालांकि, चोरों ने 80 लाख रुपए नकद चुराने की बात कही थी।
{आयकर विभाग की जांच पूरी, आगे की कार्रवाई के लिए एसेसमेंट विभाग को भेजा गया मामला