- Hindi News
- \"भ्रष्टाचार को भाजपा ने बनाया शिष्टाचार\'
\"भ्रष्टाचार को भाजपा ने बनाया शिष्टाचार\'
पटना|जदयू केप्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन भाजपा का नारा भले ही हो, लेकिन इस पार्टी ने व्यवहार में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है। जदयू प्रवक्ता ने मंगलवार को भाजपा नेता सुशील मोदी से पूछा कि एम्स में विजिलेंस अफसर के रूप में कार्यरत संजीव चतुर्वेदी को केंद्र सरकार ने क्यों दंडित किया? ईमानदार पदाधिकारी को दंडित कर भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसी मुहिम शुरू की? क्या कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येद्दियुरप्पा स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गए थे? जिस व्यक्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों, उसकी भाजपा में वापसी क्यों कराई गई? उन्होंने कहा कि जदयू ने भाजपा को सत्ता से हटाने के बाद बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया।