पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी मैदान थाने में दवा कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज

गांधी मैदान थाने में दवा कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | गांधीमैदान थाने में ड्रग इंस्पेक्टर निरीक्षक सुषमा ने दवा कंपनी रैबियन फार्मासेटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पटना की ड्रग इंस्पेक्टर-2 सुषमा ने कंपनी के एमडी राकेश कुमार मिश्रा समेत इससे जुड़े अन्य दवा व्यापारियों पर पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि बिना लाइसेंस के ही दवा का करोबार हो रहा था। इस कंपनी के पटना, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय में कई प्रतिष्ठान हैं।

पटना में एग्जीबिशन रोड, आशियानानगर कंकड़बबाग में कारोबार है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर बेगूसराय में भी कारोबार है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानेदार आरके शर्मा ने कहा कि पुलिस कंपनी के एमडी और इससे जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी।