पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलकर्मी के घर में चोरी

रेलकर्मी के घर में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीघाके शिवाजीनगर में विकास भारती के एक साल से खाली पड़े घर में चोरों ने सेंध लगा दी। करीब ढाई लाख के जेवर और 80 हजार रुपए चोरी जाने की शिकायत दर्ज हुई है। धनबाद में पोस्टेड असिस्टेंट लोको पायलट विकास भारती बुधवार को घर पहुंचे, तो सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने कहा कि घर में ढाई लाख के जेवरा और 80 हजार रुपए नगद थे। जो गायब हैं। अलमारी टूटी पड़ी है। पुलिस के अनुसार, चोरी कब हुई इसका सटीक समय अभी पता नहीं है। विकास भारती का ने बताया कि उनके बड़े भाई की किडनी का इलाज वेल्लोर में चल रहा है। इस कारण उनकी मां, भाभी और बहन वहीं पर है। वे सप्ताह में एक बार पटना आते हैं और घर देख कर चले जाते हैं। एक साल से यही स्थिति है।