पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी सीबीआई अफसर बन लूटने वाले घूम रहे खुलेआम

फर्जी सीबीआई अफसर बन लूटने वाले घूम रहे खुलेआम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शास्त्रीनगरमें किराना व्यवसायी विनोद साहू के घर सीबीआई अफसर बनाकर लूट मचाने वाले तीन अपराधियों का स्केच पटना पुलिस ने बुधवार को जारी कर दिया। सिटी एसपी शिवदीप लांडे ने स्कैच जारी करने के बाद सूचना दी है कि तीनों पटना में ही घूम रहे हैं। इसकी पुख्ता सूचना पुलिस के पास है। इससे भी एक कदम आगे शास्त्रीनगर इलाके में ही इनके घूमने की बात रही है। तीनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब तक की जांच में पुलिस ने जो साक्ष्य एकत्र किए थे उसके आधार पर किसी करीबी का हाथ इस लूट में होने की आशंका है। जिन तीन अपराधियों ने फर्जी सीबीआई अफसर बनकर लूट मचाई उनमें से कोई एक भी हाथ आने पर पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

9घंटे तक घर में रुके थे अपराधी, जेहन में है अभी तक तस्वीर : पुलिसको उम्मीद है कि जो स्केच तैयार हुआ वह अपराधियों से काफी मिलता-जुलता होगा। क्योंकि अपराधी 9 घंटे तक घर में रहकर लूट मचाते रहे थे। इस दौरान परिवार वालों से आमने-सामने बात हुई। परिवार वालों ने भी स्केच को अपराधियों से मिलता जुलता बताया है। अपराधियों ने लूट के दौरान घरवालों से चाय बनवाई थी। सभी को बिठाकर एक जगह रखा था और तीनों लगातार निगरानी कर रहे थे।

विनोद के बेटे बिट्टू ने बताया कि पुलिस बुधवार दोपहर को उनके घर स्केचर लेकर आई। परिवार ने जो हुलिया बताया उसके आधार पर स्कैच तैयार किया गया। जो स्कैच बना है उसकी एक्यूरेसी बिट्टू ने 60 फीसदी तक बताई है। उसने कहा कि छह दिन हो चुके हैं। चेहरा कुछ-कुछ धूमिल भी पड़ रहा है।