- Hindi News
- एक ही घर में पहले शादी और अब रिसेप्शन की रात हुई चोरी
एक ही घर में पहले शादी और अब रिसेप्शन की रात हुई चोरी
बेटीकी शादी के बाद विदाई की रात घर में हुई तीन लाख की चोरी के सदमे से अभी पोस्टल पार्क निवासी प्रदीप उबरे भी नहीं थे कि महज 72 घंटे में चोरों ने दोबारा उनके घर से चोरी कर ली। पिछली बार विदाई तो इस बार रिसेप्शन की रात चोरों ने मनमानी की। तरीका पुराना था। सभी कमरों की कुंडी लगाने के बाद चोरी की गई। फर्क इतना था कि चोरों को इस बार सिर्फ एक इनवर्टर से संतोष करना पड़ा। जक्कनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों की हिमाकत से परिवार सहित पूरा मोहल्ला दहशत में है। प्रदीप के बेटे पटना विवि से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे इंद्रजीत ने बताया कि पहली घटना के बाद अगर पुलिस सतर्क होकर रात में गश्त कराती, तो चोर इतना साहस नहीं दिखाते। ऐसा लगता है चोरों को भी मालूम था पुलिस नहीं आएगी। लिहाजा, अपनी मनमानी कर वे निकल गए।
रात2:30 बजे धावा बोला : इंद्रजीतने बताया कि बहन पूजा की शादी 6 नवंबर को हुई थी। 7 दिसंबर को विदाई हुई और उसी रात चोरों ने घर से तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली। अब 9 दिसंबर को पूजा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने पूरा परिवार पुनाईचक गया था। रात साढ़े 9 बजे सभी घर से निकले। दो घंटे पार्टी में रहकर साढ़े 11 बजे घर लौटे। घर में सभी 2 बजे तक जागे थे। 4 बजे दादाजी उठे और कमरे का दरवाजा खोला, तो नहीं खुला। घर के बाकी कमरे का दरवाजा भी नहीं खुला, तो सभी आपस में मोबाइल से कनेक्ट हुए। पता चला सभी कमरों का दरवाजे की कुंडी लगाकर बंद कर दी गई है। घर की दूसरी मंजिल पर एक कमरे को बाहर से बंद करने का ऑप्शन नहीं होने के कारण चोर इसे बंद नहीं कर पाए थे। इसी कमरे से निकले एक सदस्य ने सभी दरवाजे खोले। जांच में पता चला कि चोर अपने साथ केवल एक इनवर्टर ले गए हैं।
मेहमानोंका सामान भी ले गए: प्रदीपकुमार का परिवार दोबारा हुई चोरी से खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। प्रदीप ने कहा कि शादी में बाहर से कई मेहमान आए थे। उनका सामान घर में ही था। संयुक्त परिवार होने के कारण काफी मेहमान थे। चोरी गई संपत्ति में कई सामान उनके मेहमानों के थे। मेहमानों को जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं कि आखिर उनके घर पर ही ऐसे क्यों हुआ। कई मेहमान के सारे रुपए चोर ले गए हैं। इंद्रजीत को ट्रेनिंग के लिए रांची जाना था। अब ऐसे हालात में घर छोड़ कर कैसे जाएं?
साजिशकी आशंका : दोबार लगातार घर को निशाना बनाने पर परिजनों न