- Hindi News
- सार्जेंट मेजर के ऑफिस से कंप्यूटर ले गए चोर
सार्जेंट मेजर के ऑफिस से कंप्यूटर ले गए चोर
चोरीसे त्रस्त राजधानी की पुलिस भी अब चोरों से अछूती नहीं रही। पुलिस लाइन में सार्जेंट मेजर शब्बीर हसन खान के ऑफिस से किसी ने कंप्यूटर सेट ही चुरा लिया।
रात साढ़े 10 से सुबह 6 बजे के बीच सात घंटे के दरम्यान यह चोरी हुई। वह भी तब जब ऑफिस से महज 10 कदम की दूरी पर गार्ड पहरा दे रहा था। चोरी का पता तब चला जब वायरलेस ऑपरेटर नीरज सुबह 6 बजे ऑफिस खोलने आया। अंदर कंप्यूटर गायब देख उसने तत्काल सार्जेंट मेजर फिर पुलिस को सूचना दी। बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने आरंभिक जांच के बाद अंदेशा जताया कि इस घटना में कोई अपना शामिल हो सकता है। इस पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच की।
पुलिस को संदेह है कि वह कंप्यूटर के बारे में सबकुछ जानता है। नीरज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
^मामले की जांच चल रही है। किसी अंदर के आदमी के शामिल होने का भी संदेह है। जांच के बाद असलियत सामने आएगी। जितेंद्रराणा, एसएसपी,पटना