नर्सों को मंत्री ने दिया आश्वासन
पटना | संविदापर कार्यरत ग्रेड नर्सों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। नर्स एसोसिएशन की सचिव प्रमिला कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात हुई। उन्होंने नियुक्ति में हुई धांधली पर खेद प्रकट किया। कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से धरना एवं प्रदर्शनकारी नर्सों की स्थायी नौकरी के लिए प्रयासरत हूं एवं मुख्यमंत्री को भी नर्सों की समस्या से अवगत करा चुका हूं। संविदा पर कार्यरत सभी परिचारिकाओं को जल्द नियुक्त करने का आश्वासन भी दिया है।