पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता ने दी धमकी, बेटियां पहुंचीं महिला आयोग

पिता ने दी धमकी, बेटियां पहुंचीं महिला आयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनापिता ही बेटियों के जान का दुश्मन बना हुआ है। बुधवार को महिला आयोग में एक मामला आया है, जिसमें पिता ही बेटियों के साथ मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित करता है। प्रिया और सुमन का कहना था कि उनके पिता दूसरी औरत के चलते उन्हें मारते-पीटते हैं और उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की है। दोनों ही पिता के साथ लुधियाना (पंजाब) में रहती थीं। वह वहां से भागकर फतुहा नानी के यहां आकर रह रही हैं। उनका यह आरोप भी है कि उसके पिता की करतूतों की वजह से उनकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। महिला आयोग की अध्यक्ष अंजुम आरा ने कहा कि पिता को बुला उनके भरण पोषण के लिए बात की जाएगी।