होमगार्ड तीन दिनों से अवकाश पर
पटना | बिहाररक्षा वाहिनी स्वयं संघ के केंद्रीय समिति के आह्वान पर जारी होमगार्डों की सामूहिक अवकाश तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। समिति के बिहार राज्य के अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि पूरे राज्य के 32 हजार होम गार्डों ने अपने अधिकारों के लिए सरकार से लड़ाई की शुरुआत कर दी है। बिहार सरकार 12 दिसंबर तक होमगार्डों के पांच सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करती, आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में बहादुर सिंह, निर्मल तिवारी, रामजी तिवारी, चंद्रशेखर सिंह आदि ने भाग लिया।