पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐलान से लोगों को भरमाने की कोशिश : नंदकिशोर

ऐलान से लोगों को भरमाने की कोशिश : नंदकिशोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोजपा ने सीएम पर मढ़ा इमोशनल राजनीति का अारोप

भाजपानेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि राज्य में एससी-एसटी कल्याण राशि का एक तिहाई भी खर्च नहीं हुआ है। जहां खाद्य सुरक्षा गारंटी के लाभार्थियों की सूची तक नहीं बनी, वहां गरीब एससी-एसटी लोगों को सस्ता राशन देने का ऐलान हास्यास्पद है। एक और वेतन सुविधा नहीं मिलने के कारण होमगार्ड्स सामूहिक अवकाश पर हैं, वहीं होमगार्ड्स की बहाली की घोषणा हो रही है। जहां डेंगू, निमोनिया जैसी बीमारियों का इलाज करने के लिए अस्पतालों में संसाधन नहीं है, अस्पताल में मरीजों को खाना तक नहीं मिल रहा है, वहां कैंसर के इलाज के लिए 120 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान हो रहा है। सिर्फ ऐलान से लोगों को भरमाने की कोशिश हो रही है। पर, जनता सच जान चुकी है।

जदयू में अब भ्रष्टाचार से लड़ने का माद्दा नहीं

^संजयसिंह, श्याम रजक जैसे मौसम के राजकुमारों से घिरने के बाद नीतीश कुमार भ्रष्टाचार से लड़ने का माद्दा खो चुके हैं। जनता देख रही है कि भाजपा से अलग होने के बाद लालूजी से गठबंधन कर नीतीश कुमार किस प्रकार के बाहुबलियों, माफियाओं और दलालों के चंगुल में चले गए हैं। सुधीरकु. शर्मा, प्रदेशमहामंत्री, भाजपा

पटना| लोजपाप्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मुख्यमंत्री पर इमोशनल राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ भाषणों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के बारे में बोल कर तालियां बटोर रहे हैं। लेकिन, इन समुदायों की मूलभूत समस्या के निदान के बारे में वे कुछ नहीं सोचते हैं। इनके मुख्यमंत्री बनने के बाद तो दलितों पर अत्याचार और बढ़ गए हैं। अगर सही में वे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितैषी हैं, तो इन्हें तीन डिसमिल जमीन इंदिरा आवास, शुद्ध पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, बेहतर शिक्षा, राशन-केरोसिन में उनकी भागीदारी देकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास करें।