पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के गले का फांस बना कालाधन

भाजपा के गले का फांस बना कालाधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जदयूके प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कालाधन का मुद्दा भाजपा के लिए गले की फांस बन चुका है। सुशील मोदी बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 सम्मेलन में कालाधन का मुद्दा उठाने को ही कालाधन की वापसी का प्रयास बताकर देशवासियों की आंखों में धूल क्यों झोंक रहे हैं? शिखर सम्मेलन में भाषण देना इस मुद्दे पर सहमति बनाने का प्रयास हो सकता है, लेकिन इसी के नाम पर भ्रमजाल फैलाने का प्रयास समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि भारत में स्वीट्जरलैंड के राजदूत लाइनस बोन कैसेलमुर ने स्विस बैंक के कालाधन खाताधारियों के बारे में जानकारी देने से इंकार किया। सुमो यह बताएं कि इसके बाद कालाधन वापसी के आसार घटे या बढ़े हैं?