पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह पैसेंजर ट्रेनों की महिला बोगी में आरक्षी तैनात

छह पैसेंजर ट्रेनों की महिला बोगी में आरक्षी तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना-गयापटना-बक्सर रेल खंड के बीच रात में जानी वाली छह पैसेंजर ट्रेनों की महिला बोगी में बुधवार रात से जीआरपी की महिला आरक्षियों को तैनात कर दिया गया। हर ट्रेन की बोगी में तीन महिला आरक्षी और एक पुरुष आरक्षी एएसआई स्तर के हैं।

वहीं, बुधवार रात से ही पटना जंक्शन गया जंक्शन पर बीट पुलिसिंग की शुरुआत की गई। रेल डीआईजी मंजू झा ने पटना जंक्शन पर बीट पुलिसिंग का उद्‌्घाटन किया। पटना जंक्शन पर दो घंटे तक चली अपराध बैठक की समीक्षा में पिछले माह बेहतर काम करने वाले गया के रेल एएसपी शैलेश कुमार सिन्हा, गया के रेल इंसपेक्टर वहां के थानेदार को पुरस्कृत किया गया।

अलार्मसिस्टम भी : पटनागया जंक्शन पर इसे प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है। अगर यह सफल रहा तो अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी बीट पुलिसिंग शुरू की जाएगी। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक जवान प्लेटफार्म पर अलार्म सिस्टम यानी सायरन, फ्लोरोसेंट जैकेट तथा मायक से लैस रहेंगे।