- Hindi News
- \"गोलीकांड को सही ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण\'
\"गोलीकांड को सही ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण\'
पटना | भाकपा-मालेके राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि मधुबनी गोलीकांड में पुलिस फायरिंग को सही ठहराना आश्चर्यजनक दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस न्यायिक आयोग के आधार पर पुलिस फायरिंग को जायज ठहराया जा रहा है, उसने भी माना है कि नीतीश कुमार झा की लाश उसके परिजनों को सौंपे जाने की वजह से लोगों का गुस्सा भड़का। फिर भी दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर किसी तरह की कार्रवाई की बात आयोग ने नहीं कही है।