पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रालोसपा के तीन श्रद्धांजलि रथ लौटे

रालोसपा के तीन श्रद्धांजलि रथ लौटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | समतापार्टी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने रालोसपा द्वारा निकाले गए तीन रथ बुधवार को पटना लौट आए। 35 दिनों तक विभिन्न जिलों में रथ के माध्यम से लोगों को बताया गया कि शहादत को भूलकर नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से हाथ मिला लिया। रथयात्रा के संयोजक राष्ट्रीय महासचिव प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता प्रो. अभयानंद सुमन मनोज लाल दास मनु और मीडिया प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि 13 दिसंबर को एसकेएम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। रथ के पटना लौटने पर उसका स्वागत महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, सुरेंद्र गोप, भोला शर्मा, गुड्डू, निशांत राज, मृत्युंजय कुमार, संजय सिंह, गौतम कुमार ने किया।