बाइक चुराते दो गिरफ्तार
पटना| गांधीमैदान के चिल्ड्रन पार्क के पास बाइक चोरी कर रहे मोतिहारी के कुनाल वंदन वैशाली के जयमंत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पटना में खानाबदोश की तरह रहते हैं। जगह-जगह घूम कर बाइक चोरी कर इसे अन्यत्र बेच दिया करते थे। 22-24 साल के दोनों युवकों ने कुछ चोरियों की बात स्वीकारी है। पुलिस को दोनों के पास से एक किलो गांजा भी मिला है। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी के अलावा दोनों गांजा की भी तस्करी करते हैं। दोनों के पास एक मास्टर चाबी भी पुलिस को मिला है।