पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर में छपी फोटो से प्रेरणा ले बनाई पेंटिंग

दैनिक भास्कर में छपी फोटो से प्रेरणा ले बनाई पेंटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर में छपी फोटो से प्रेरणा ले बनाई पेंटिंग

डीबीस्टार > पटना

भारतअंतरिक्षविज्ञान के क्षेत्र में दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुका है, लेकिन कभी ऐसा भी वक्त था जब साइकिल और बैलगाड़ी पर रॉकेट के हिस्से ढोए जाते थे। भारत के अंतरिक्ष विज्ञान के इस सफर को कैनवास पर उकेरा है चित्रकार राजेश पिकासो ने। राजेश ने दैनिक भास्कर में छपी तस्वीर से प्रेरणा लेकर यह पेंटिंग बनाई है। उनकी यह पेंटिंग बिहार ललित कला अकादमी की फ्रेजर रोड स्थित आर्ट गैलरी में चल रही पेंटिंग प्रदर्शनी में देखी जा सकती है। कला मंगल शृंखला के तहत यहां लगी 12 युवा कलाकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी 14 दिसंबर तक चलेगी। इसमें राजेश पिकासो ने पेंटिंग में साइकिल पर रॉकेट के साथ ही देश के कामयाब मंगल मिशन को दिखाया गया है। साथ ही मंगल मिशन में कामयाबी दिलाने वाले वैज्ञानिकों को भारतर| देने उम्मीद भी जता रहे हैं। अपनी इस पेंटिंग के बारे में राजेश कहते हैं कि दैनिक भास्कर अखबार में साइकिल पर रॉकेट के पार्ट्स ढोने की फोटो छपी देखी थी। इसी से प्रेरणा लेकर यह पेंटिंग बनाई है। उनकी अन्य पेंटिंग्स में एक ऐसे गांव की कहानी दिख रही है, जहां साइकिल पर लाउड स्पीकर और बैट्री रखकर बैंड पार्टी के लोग अपने वाद्य यंत्र बजाते हैं। साथ ही जल में आकृतियां बनाकर उन्होंने खुशी और उल्लास के विभिन्न क्षणों को अपनी पेंटिग्स में दिखाया है। राजेश के साथ ही यहां अभिनीत कुमार, नारायण कुमार दास, किशोर कुणाल, नेहा कुमारी, नरेन्द्र कुमार नेचर, अनिल कुमार, अभिजित सिंह, प्रभाकर आलोक, केएस मखीजा, प्रमोद प्रकाश और वंदना कुमारी की पेंटिग्स लगी हुई है।

आधुनिकताके दौर में लुभा रही है ग्रामीण कला

डीबीस्टार > पटना

आधुनिकताकेइस दौर में भी लोगों को ग्रामीण कलाएं खूब भा रही है। इसे अगर देखना हो तो गांधी मैदान में लगे बिहार ग्राम सरस मेले में आए। यहां आने वालों का ग्रामीण कला और संस्कृति के प्रति झुकाव साफ दिख रहा है। ग्रामीण विकास विभाग और जीविका की ओर से लगाए गए इस मेले में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ जुट रही है। मेले में 19 राज्यों से आए 183 स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगे हुए हैं। जहां हस्तशिल्प, खादी, सिल्क और कॉटन के कपड़े, सजावट के समान, देशी खान पान लोगों को लुभा रहे हैं। मेले में बुधवार को कला संस्कृति विभाग की ओर से कला और संस्कृ