पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2016 नहीं, अब 2017 में तैयार होगा दीघा एम्स एलिवेटेड रोड

2016 नहीं, अब 2017 में तैयार होगा दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गांधी सेतु पर बड़ी गाड़ियों का दबाव कम होगा।

{पटना शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव से मुक्ति।

{दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार जाना और आना आसान हो जाएगा।

{उत्तर बिहार से पटना एम्स, महावीर कैंसर संस्थान जाना आसान होगा।

{फिलहाल घंटों में तय होने वाली दूरी तय होगी मिनटों में।

बिहटा की ओर

नौबतपुर की ओर

सगुना मोड़

दीघा

बेलीरोड आरओबी

एलिवेटेड रोड

एम्स

ये होंगे फायदे

पटना नहर के पश्चिम की तरफ दो लेन में दीघा सड़क पुल एप्रोच रोड बनना है। यह दीघा-एम्स ऐलिवेटेड रोड के समानांतर है। एप्रोच रोड का निर्माण केंद्र सरकार करा रही है। इसकी लंबाई भी 12 किमी. है। निर्माण एजेंसी के इंकार करने से दीघा सड़क पुल एप्रोच रोड का काम रुक गया है। इसके कारण सड़क पुल के साथ उसका एप्रोच रोड बनना संभव नहीं है। जबकि जर्जर गांधी सेतु को झेल रही जनता की आशा दीघा सड़क पुल पर टीकी हुई है। यही कारण है एलिवेटेड रोड के निर्माण पर लोगों की विशेष नजर है। दीघा सड़क पुल के एप्रोच में भी ऐलिवेटेड रोड उपयोगी साबित होगा।

{ बननेका समय : पहले3 साल, अब 3 वर्ष 10 महीने

{लागत : पहले717 करोड़, अब 788 करोड़

{परियोजना की लंबाई : 11.90किमी

{ एम्स से पटना नहर के मुहाने तक तक 2.3 किलोमीटर टू-लेन सड़क

{ नहर से अशोक राजपथ दीघा तक 8.45 किलोमीटर फोर-लेन एलिवेटेड

{ अशोक राजपथ से रेल-सड़क पुल तक 1.15 किलोमीटर फोरलेन सड़क

{ तय समय से 48 दिन पहले 10 फीसदी निर्माण पूरा हुआ। जनवरी में 30 फीसदी काम पूरा करना है। डिजाइन बदलने से 10 महीने समय बढ़ाने की जरूरत है।

{ उमाकांत कुलकर्णी- जीएम, दीघा-एम्स एलिवेटेड प्रोजेक्ट

11.90 किमी है लंबाई