15 से लगेगी ट्रैफिक स्ट्रीट लाइट
शहरमें ट्रैफिक लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने की बाधाएं दूर होंगी। इसकी समीक्षा के लिए मुख्य सचिव ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में जिले के डीएम, पुलिस विभाग, पथ निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में लाइट लगाने के सभी पक्षों और समस्याओं पर विचार किया जाएगा। साथ ही, बैठक में सभी की जिम्मेदारी को तय समय में पूरा करने का निर्देश भी दिया जाएगा।
बुडकोको दी गई है जिम्मेदारी : शहरमें ट्रैफिक और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम 15 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बुडको को दी गई है।
बुडको के एमडी डीके शुक्ला ने बताया कि शहर में 25 महत्वपूर्ण जगहों पर फिक्स ट्रैफिक लाइट, 72 जगहों पर एडेप्टिव ट्रैफिक लाइट और 1000 जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगानी है। ट्रैफिक लाइट को अगले वर्ष मार्च तक पूरा करना है। 25 करोड़ की लागत से लगने वाली ट्रैफिक लाइट को लगाने का टेंडर ट्रैफिक एवं ट्रांसपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी ने सर्वे पूरा कर लिया है। बुडकाे एमडी के अनुसार, शहर में सबसे पहले स्ट्रीट लाइट को एयरपाेर्ट के रोड पर शुरू किया जाएगा।