पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज नगर विकास विभाग के पास पक्ष रखेंगे पार्षद, एक गुट प्रदर्शन भी करेगा

आज नगर विकास विभाग के पास पक्ष रखेंगे पार्षद, एक गुट प्रदर्शन भी करेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना¿ पटनानगर निगम भंग करने के मसले पर शुक्रवार को पटना नगर निगम के पार्षद अपना पक्ष रखेंगे। नगर विकास विभाग ने पार्षदों को अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार तक डेडलाइन रखा है। विभाग ने कहा है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर निगम भंग करने की कार्रवाई होगी। मेयर अफजल इमाम ने बताया कि पार्षद अपना पक्ष रखेंगे। वहीं कई पार्षदों का कहना है कि उन्हें देर से नोटिस मिला है। नियमानुसार 72 घंटे पहले नोटिस मिलना चाहिए। इसलिए उम्मीद है पार्षदों का एक गुट विरोध-प्रदर्शन भी करेगा।