सरस मेला में झूला गिरा, तीन घायल
पटना|गांधी मैदानमें चल रहे सरस मेला में ट्रेन के झूला का ट्रॉली अचानक गिर गया। गुरुवार की शाम लगभग पौने छह बजे हुई इस घटना में दो युवक एक युवती घायल हो गए। घटना के बाद इसे बंद कर दिया गया। मेले में मौजूद लोगों ने तीनों को उठाया। इसी बीच गांधी मैदान थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों को एंबुलेंस से पीएमसीएच ले गई। पीएमसीएच सूत्रों के अनुसार तीनों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों में भंवर पोखर निवासी मो. फैसल के अलावा कुम्हरार निवासी पुरुषोत्तम कुमार श्वेता कुमारी शामिल हैं। तीनों एक ही ट्रॉली में बैठे थे।
घूमते-घूमते अचानक गिर गया
झूलेपर चढ़े लोगों ने बताया कि शाम लगभग साढ़े पांच बजे लोग ट्रॉली पर सवार हुए थे। चार-पांच चक्कर मारने के बाद अचानक ट्रॉली नीचे गिर गया। इस घटना के बाद ट्रॉली पर मौजूद अन्य लोगों ने इसे राेकने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में ऑपरेटर ने रोक दिया। उसके बाद सभी लोग उतरे।