17 को घेरेंगे प्रधान सचिव का आवास
पटना | संविदापर कार्यरत ग्रेड नर्सों के हड़ताल का गुरुवार को 22वां दिन पूरा हो गया। इससे आक्रोशित होकर एसोसिएशन की सचिव प्रमिला कुमारी ने बताया कि राज्य के बाहर से आये लोगों का पैसे लेकर चयन किया गया। गुरुवार को नर्सों की एक बैठक हुई, जिसमें महामंत्री बिथिका विश्वास, पूनम, रसमी, नीलम सिंह ने भाग लिया और यह निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के आवास को घेरा जाएगा।