पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरा परिवार पाक साफ, कोई क्यों करेगा मेरे बेटे की हत्या : धनराज सिंह

मेरा परिवार पाक-साफ, कोई क्यों करेगा मेरे बेटे की हत्या : धनराज सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे ट्रैक पर अमरेंद्र का एक और जूता मिला, खून का नमूना भी लिया

मुंगेरके पूर्व सांसद धनराज सिंह के बड़े बेटे अमरेंद्र कुमार के रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने के मामले की जांच करने के लिए गुरुवार को एफएसएल टीम फुलवारीशरीफ-दानापुर के बीच स्थित घटनास्थल पर पहुंची। रेल डीएसपी, मुख्यालय अनंत कुमार राय टीम के साथ वहां पहुंचे और लगभग एक घंटे तक छानबीन की। इस दौरान पुलिस को अमरेंद्र के एक और पैर का जूता मिल गया है। जूता कटा हुआ है। उस पर खून के निशान नहीं पाए गए हैं। एक पैर का जूता बुधवार को मिला था। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने लिए हैं। साथ ही, खून से सने पत्थरों को भी साथ ले गई।

रेल डीएसपी फुलवारीशरीफ स्टेशन भी गए और वहां ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मियों से मंगलवार की शाम पांच बजे से सुबह तीन बजे तक डाउन लाइन में गुजरने वाली ट्रेनों की सूची ली। पुलिस इन ट्रेनों के ड्राइवरों से यह जानकारी लेगी कि उन्हें किसी के ट्रैक पर गिरने की जानकारी मिली थी या नहीं। वैसे रेलकर्मियों ने पुलिस से कहा कि उन्हें बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे शव मिलने की जानकारी मिली। घटनास्थल फुलवारीशरीफ गुमटी से दानापुर की ओर लगभग 200 मीटर दूर है।

चार बजे तक थे राज टावर में

गुरुवारकी शाम लगभग छह बजे पूर्व सांसद धनराज सिंह रेल एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के दफ्तर में पहुंचे। लगभग एक-सवा घंटा रहने के दौरान पूर्व सांसद ने रेल एसपी से कहा कि अमरेंद्र मंगलवार को चार बजे तक राज टावर में थे। उन्होंने कहा कि वह आरा नहीं जा सकता है। रेल एसपी से उन्होंने कहा कि पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे। पूर्व सांसद ने कहा- मुझे हत्या की आशंका है, दुर्घटना में मौत का और ही किसी अनहोनी का। पुलिस इन बिन्दुओं पर जांच करे। उन्होंने अमरेंद्र का दो मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है।

घटनास्थलपर पैदल ही जा सकते हैं

जांचमें जुटी पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस को मृतक के मोबाइल का एक सिम मिला है। हालांकि पुलिस जांच प्रभावित होने की वजह से यह नहीं बता रही है कि जो दो मोबाइल नंबर पूर्व सांसद ने पुलिस को दिए हैं, उसी में वह भी एक है। वहीं, बुधवार को सुबह जहां पर अमरेंद्र का क्षत-विक्षत लाश बरामद किया गया था वहां पर बाइक या चार पहिया वाहन नहीं जा सकता है। वाहन से जाने के लिए किसी को 150-200 मीटर पहले उतरना होगा और पैदल वहां तक पहुंचना होगा।