पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी नर्सिंग होम में दी एक्सपायरी दवा

निजी नर्सिंग होम में दी एक्सपायरी दवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | राजधानीके एक चर्चित निजी नर्सिंग होम में मरीज को एक्सपायरी दवा देने का मामला प्रकाश में आया है। नर्सिंग होम एसकेपुरी थाना इलाके में है। मरीज गजाधर प्रसाद के भतीजे आशीष ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मरीज को एक्सपायरी दवा दी जा रही है। उनका दावा है कि अस्पताल में बाहर से दवा खरीदने पर पाबंदी है। अस्पताल का प्रिस्क्रिप्शन और दी गई दवा का उनके पास बिल है, जिसमें दवा का बैच नंबर भी लिखा हुअा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एसकेपुरी थाना में इस बाबत अस्पताल प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।