पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 13 से

लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 13 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोजपाका कार्यकर्ता सम्मेनल 13 दिसंबर से शुरू होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान को छोड़ अन्य सभी सांसदों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सभी सांसद और पार्टी के प्रमुख नेता निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। सभी नेता इसकी शुरुआत 13 से ही करेंगे, जो एक माह से अधिक चलेगा। सम्मेलन की समाप्ति के बाद सभी रामविलास पासवान के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। फिर आगे की रणनीति तय होगी। 2015 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने जिलाध्यक्षों को खास निर्देश दिए हैं। सभी सम्मेलनों में संबंधित जिला, प्रखंड पंचायत के पार्टी पदाधिकारी रहेंगे।

चिराग मुंगेर से करेंगे शुरुआत

13दिसंबर को लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान मुंगेर के तारापुर में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। यह क्षेत्र जमुई लोकसभा में आता है। वे 14 को जमुई विधानसभा में रहेंगे। सांसद रामचंद्र पासवान 13 दिसंबर को मधुबनी के बाबुबरही और 14 को बिस्फी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। सांसद वीणा देवी 13 दिसंबर को मोकामा में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी, जिसमें पूर्व सांसद सूरजभान सिंह रहेंगे। सांसद रामा किशोर सिंह 13 दिसंबर को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी और 14 को कुढ़नी में रहेंगे। सांसद महबूब अली कैसर निजी समस्या को लेकर एक सप्ताह बाद कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। इसी प्रकार नालंदा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्यानन्द शर्मा, पूर्व विधायक अनिल कुमार चौधरी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में रहेंगे।