- Hindi News
- इधर, जदयू ने कहा भाजपा के मंत्रियों ने ही राजधानी को बनाया नरक
इधर, जदयू ने कहा- भाजपा के मंत्रियों ने ही राजधानी को बनाया नरक
पटना| जदयूप्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने से पहले सुशील मोदी बताएं पिछले नौ वर्षों में साढ़े सात साल तक नगर विकास विभाग किसके पास रहा? अधिकतर समय यह विभाग भाजपा के कोटे में रहा। इतने दिनों में अश्विनी चौबे, भोला सिंह, सुशील मोदी और प्रेम कुमार मंत्री रहे हैं। इन सभी ने मिलकर नगर विकास विभाग और नगर निगम की जो दुर्दशा की है, उसकी सजा पटना के शहरी भुगत रहे हैं। आज जब सरकार सुधार का प्रयास कर रही है, तो भाजपाई अपना भेद खुलने के डर से राजनीति कर रहे हैं। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि पटना में 400 करोड़ की जलापूर्ति योजना जो बनी थी, तब प्रेम कुमार मंत्री थे। उस समय सुशील मोदी ने वित्त मंत्री के रूप में इस योजना में अड़ंगा लगाया था। डोर टू डोर कचरा इक्कठा करने वाली कंपनी बिना पैसे के कब और क्यों भागी थी, यह सुशील मोदी को बताना चाहिए।