जनता को बरगला रही भाजपा : नीरज
पटना | जदयूप्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के त्याग का मुकाबला भाजपा सिर्फ लफ्फाजी से कर रही है। नीतीश ने लोकसभा चुनाव के जनादेश के बाद इस्तीफा दे दिया। सुमो बताएं कि राष्ट्रीय राजनीति में पर्याप्त संख्या बल रहने के बावजूद पद त्याग करने का भाजपा में एक भी उदाहरण है। भाजपा के नेता और खासकर सुमो सिर्फ लफ्फाजी कर जनता को बरगलाने का प्रयास करते रहते हैं।