\"गेमप्लान का हिस्सा बन रहे हैं नीतीश\'
पटना | भाजपाके प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार से कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी कालाधन वापसी के नरेंद्र मोदी की मुहिम की विरोधी कांग्रेस की गेम प्लान का हिस्सा बन रहे हैं। देश के गरीबों का पैसा विदेशी बैंकों में जमा करने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ रहकर नीतीश कुमार इसकी वापसी का प्रयास कर रहे नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभियान चलाकर इस प्रयास को धक्का पहुंचाना चाहते हैं।