- Hindi News
- साझा भारत साझी विरासत कन्वेंशन 13 को, तुषार गांधी होंगे मुख्य वक्ता
साझा भारत-साझी विरासत कन्वेंशन 13 को, तुषार गांधी होंगे मुख्य वक्ता
पटना | भाकपा13 दिसंबर को आईएमए हॉल में साझा भारत-साझी विरासत पर कन्वेंशन का आयोजन करेगा। इसमें बुद्धिजीवियों के साथ भाजपा को छोड़कर सभी दलों के नेता शामिल होंगे। भाकपा के राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बताया कि कन्वेंशन के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी के पौत्र तुषार गांधी होंगे। विशिष्ट अतिथि एनी राजा, गोजालवेस, अंबरीश राय, एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. डीएम दिवाकर के साथ भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान होंगे। उन्होंने कहा कि कन्वेंशन में भाकपा माले, माकपा, जदयू, राजद कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे।