पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीओ ही होंगे ई किसान भवन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

बीडीओ ही होंगे ई-किसान भवन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | ई-किसानभवन के प्रबंधन, रखरखाव उपयोग सुनिश्चित करने के प्रबंधन समिति गठित होगी। समिति के अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सदस्य सचिव होंगे। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड मुख्यालय के कृषि समन्वयक, उद्यान निरीक्षक या पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक सदस्य होंगे। कृषि विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने 15 दिनों में समिति गठित करने का निर्देश दिया है। बैंक में समिति का अलग खाता होगा। इसका संचालन अध्यक्ष सचिव संयुक्त रूप से करेंगे। भवन के प्रशिक्षण कक्ष को सरकारी विभागों के उपयोग के लिए दिया जाएगा। प्रतिदिन 500 रुपए से कम किराया नहीं होगा। प्रशिक्षण कक्ष खाली रहने पर प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के संबद्ध अन्य संस्थाओं के प्रशिक्षण के लिए दिया जा सकता है। इन संस्थाओं को शुल्क 750 रुपए से कम नहीं होगा।