पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन्ना किसानों की समस्याओं पर जदयू विधायक का धरना 15 को

गन्ना किसानों की समस्याओं पर जदयू विधायक का धरना 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | जदयूविधायक मंजीत सिंह ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना विकास विभाग के खिलाफ आंदोलन का एेलान कर दिया है। वे 15 दिसंबर को विकास भवन के सामने धरना पर बैठेंगे। विधायक ने गुरुवार को कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज की सेवायात्रा के दौरान चीनी मिलों को गन्ना किसानों से कैलेंडर के अनुसार पर्चा लेने की व्यवस्था करने की घोषणा की थी। बार-बार मांग करने पर भी विभाग द्वारा इस घोषणा पर अमल नहीं कराया जा रहा है। तो गन्ना विकास मंत्री का किसानों की समस्या पर ध्यान है और ही प्रधान सचिव का। इसी वजह से मजबूर होकर धरना देने का फैसला करना पड़ा।