- Hindi News
- पटना |मगध महिलाकॉलेज में गुरुवार को छात्राओं के बीच भाजपा
पटना |मगध महिलाकॉलेज में गुरुवार को छात्राओं के बीच भाजपा
पटना |मगध महिलाकॉलेज में गुरुवार को छात्राओं के बीच भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया। छात्राओं ने पार्टी के टॉल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण की। अभियान का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उषा विद्यार्थी ने किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहने वाले और उनके हाथों को मजबूत करने वालों में सर्वाधिक युवा वर्ग है। युवाओं को नरेंद्र मोदी में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, हीरा सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की अनामिका शंकर, कोमल चौधरी, पूनम सिंह और रीता शर्मा भी थे।
भाजपा का सदस्यता अभियान