पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेगूसराय में ट्यूटर ने छात्र को मार डाला

बेगूसराय में ट्यूटर ने छात्र को मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकशिक्षक ने छात्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव ले जाने देने से रोक दिया। पहाड़चक में रंजीत महतो का 14 वर्षीय पुत्र छठी वर्ग का छात्र जय कुमार अपने चचेरे भाई मन्नू कुमार के साथ बुधवार की देर रात मां की दवा लाने लालपुर चौक गया था।

वहां मन्नू को पढ़ाने वाले प्राइवेट शिक्षक राहुल कुमार मिल गए। मन्नू ने उनसे ठीक से नहीं पढ़ाने की शिकायत की तो इस बात से नाराज राहुल ने मन्नू की पिटाई कर दी। तत्काल इसका विरोध जय कुमार ने किया तो शिक्षक ने जय कुमार को पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसकी मौत हो गई।

बक्सरमें रेलवे गेट मैन को सरेआम मार डाला

बक्सर|पटना-मुगलसराय रेलखंडके बक्सर रेलवे स्टेशन की इटाढ़ी गुमटी पर कार्यरत रेलकर्मी रामनिवास की बदमाशों ने चाकू घोंप कर सरेआम हत्या कर दी। घटना गुरुवार की दोपहर की है। गेटमैन ड्यूटी पर तैनात था, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उसे चाकू मारने लगे। गुमटी के पास ही मुफस्सिल थाने का पुलिस पोस्ट भी है, जहां अफसर जवानों की 24 घंटे तैनाती रहती है। मारा गया गेटमैन भोजपुर जिले के तियरा टोला के स्व. हीरा यादव का पुत्र रामनिवास था।

भागलपुर/बक्सर| नवगछियापुलिस ने गुरुवार की सुबह विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के समीप गंगा नदी के कलबलिया धार से एक महिला का शव बरामद किया। आशंका है, कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबा कर हत्या की गई है। वह बुधवार शाम से गायब थी। मृतका इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी पबरत्ता गांव के महाराज मंडल टोला स्थित मध्य विद्यालय की शिक्षिका थी। पुलिस को महिला के पति और उसके एक सहयोगी शिक्षक पर शक है। बक्सरमें नयाभोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में एक विकलांग महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला। दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की गई है।

हाजीपुर| पातेपुरथाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव की एक महिला से नामजद लोगों ने गैंग रेप किया। लहलादपुर के तीन लोग उसे झाड़फूंक के बहाने एक ओझा के पास ले गए। वहीं उससे दुष्कर्म किया गया। मामला बुधवार की रात का है।