पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाल और झारखंड के नजरबंद 13 युवक मुक्त

बंगाल और झारखंड के नजरबंद 13 युवक मुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारण में फर्जी डीटीओ के साथ 7 गिरफ्तार

नौकरीका झांसा देकर बंगाल और झारखंड के 2 महीनों से नजरबंद 13 युवकों को बेगूसराय पुलिस ने गुरुवार को मुक्त कराया। मंझौल के सिउरी गांव में चल रहे मेरिनर्स मेरिन सर्विसेज में नौकरी देने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 85 हजार रुपये वसूले गये थे। फर्जी संस्थान चलाने वाले निदेशक सहित चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बंगाल के वर्द्धमान जिले के राजबाग में 6 जून को मर्चेंट नेवी में भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन के आधार पर परीक्षा ली गयी थी। परीक्षा में सफल युवकों का उसी दिन इंटरव्यू भी लिया गया।

मर्चेंट नेवी में कैडेट के रूप में चयन करने का झांसा देकर ट्रेनिंग के नाम पर तीन किश्तों में एक लाख 45 हजार रुपए जमा करने कहा गया। 36 हजार बतौर नामांकन शुल्क लेने के बाद कैडेट के रूप में बहाली की गयी।

कैडेट दिलीप साह, यासिर अख्तर, रतेन्द्र कुमार आदि ने बताया कि संस्थान के पुराने कागजात पर सीनियर छात्र के मिले नंबर पर कॉल करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

छपरा| मांझीथाना क्षेत्र के जयप्रभा सेतु एवं एनएच-19 पर फर्जी डीटीओ बनकर वाहन चालकों से पैसा वसूलने एवं रंगदारी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पैसा वसूलते सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 22 हजार नकद एक स्कार्पियो, एक बोलेरो तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस संदर्भ में मांझी पुलिस ने सातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर इन सातों के खिलाफ एक ट्रक चालक वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गजरौल पहाड़पुर निवासी हरेन्द्र सहनी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि वह ट्रक पर मवेशी लाद कर मांझी ले जा रहा था कि मांझी थाना क्षेत्र के धोस गांव के पास ये सातों लोग स्कार्पियो से पीछे कर घेर लिया एवं मारपीट की। तभी पुलिस पहुंच कर दबोच लिया। गिरफ्तार सेवानिवृत होमगार्ड के जवान छपरा के तेलपा निवासी नागेन्द्र राय, मंटू राय एवं रौजा निवासी पृथ्वी राय, रघुनी राय एवं ग्यासपुर सिसवन निवासी अमिर हुसैन, शमशुदीन सहित हैं।

मंझौल पुलिस की छापेमारी में संस्थान के परिसर से इंडियन नेवी का ड्रेस, महत्वपूर्ण कागजात आदि बरामद किया गया। संस्थान के निदेशक लोहियानगर बेगूसराय के दीपक कुमार, बखड्डा के मोहन कुमार, पंडारक पटना के आर्यन कुमार, तथा कटरमाला के मुकुल को जेल भेज