पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेल्ट्रॉन में चल रहे सर्वर का हाल बुरा

बेल्ट्रॉन में चल रहे सर्वर का हाल बुरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्विक

facts

बेदम सर्वर भरोसे आवेदन

परेशानी के साथ बढ़ती रही तारीख

छात्रों की परेशानी का निकलता नहीं दिख रहा निराकरण

2013-14 में ऑफलाइन आवेदन लिया गया था। उसमें बिहार के भीतर पढ़ने वाले छात्रों को ही आवेदन देने की इजाजत दी गई थी। इस वर्ष यह अधिसूचना जारी की गई कि जिन छात्रों को 2012-13 में बाहर पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिली थी, वह वित्तीय वर्ष 2013-14 और 2014-15 दोनों के लिए स्कॉलरशिप ले सकते हैं। इसके रिन्युअल के लिए उन्हें अलग-अलग आवेदन देना पड़ेगा।

साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्कॉलरशिप के लिए बिहार में पढ़ने वाले छात्रों के साथ-साथ बाहर पढ़ने वाले छात्र भी अावेदन कर सकेंगे। इस कारण छात्रों की भीड़ बढ़ गई।

जलजमाव ने भी किया परेशान

वेबसाइट के अटकने की अपनी वजहें तो थी हीं, 15 से 28 अगस्त के बीच राजधानी में हुई भारी बारिश ने रही-सही कसर निकाल दी। बेल्ट्रॉन के अनुसार जलजमाव से बीएसएनएल की लाइन में परेशानी आती रही, जिससे सर्वर बहुत ज्यादा समय डाउन रहा।

अब आगे होगा क्या

सॉफ्टवेयर पर डाटा प्रोसेसिंग में परेशानी खत्म होने के बाद बैट्री की समस्या खत्म हो सकेगी। सॉफ्टवेयर की परेशानी दूर करने पर काम हो रहा है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

14 जुलाई

को हुई थी स्कॉलरशिप की घोषणा

23 जुलाई

से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

31 अगस्त

थी पहली बार घोषित अंतिम तारीख

20 सितंबर

दूसरी बार घोषित अंतिम तारीख

30 सितंबर

है तीसरी बार घोषित अंतिम तारीख

08 दस्तावेजों

के साथ फोटो हस्ताक्षर को मिलाकर दो एमबी अपलोड करते हैं अभ्यर्थी

05 लाख

आवेदकों की अधिकतम संख्या मानकर सर्वर-सॉफ्टवेयर तैयार किया गया

एक दूसरे को बताते रहे जिम्मेदार

बैट्री बैकअप या ऑप्टिकल केबल के कारण समस्या नहीं हुई। ऐसा होता तो बेल्ट्रॉन की अन्य साइट भी नहीं खुलती। सॉफ्टवेयर अप्लीकेशन में ही समस्या है। राजेंद्रप्रसाद, एसजीएम,इंटरप्राइज बिजनेस, बीएसएनएल

भुगतान में विलंब के कारण समस्या हुई पैसा पेमेंट होने के बाद हमने बीएसएनएल को कह जल्द से जल्द बैंडविथ बढ़वाने का काम किया। बैट्री के बैकअप की भी व्यवस्था करवाई गई। हरिशंकरद्विवेदी, मैनेजरप्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन, बेल्ट्राॅन

एक सर्वरमिला और 20 एमबीपीएस बैंड विथ देने में एक महीने से अधिक की