एक माह से रास्ता ही गायब है
बेउरजेलके निकट स्थित महावीर कॉलोनी के निवासी जलजमाव से परेशान हैं। इंडियन ऑयल के पाइप लाइन के बगल से होकर गुजरने वाली गली में पहली बारिश के बाद जो जलजमाव हुआ, वह अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। यहां के लोगों को घुटने भर पानी से होकर हर दिन आना जाना पड़ता है। पानी में डूबे कच्ची सड़कों पर बाइक चलाना खतरनाक है। पानी के नीचे कंकड़-पत्थर और गड्ढ़ों के कारण अब तक कई बाइक चालक गिर कर चोटिल हो चुके हैं। इस कारण इस क्षेत्र में रहने वाले ज्यादातर बाइक सवार पैदल ही काम पर जाते आते हैं। हालांकि सांप, कीड़ा आदि की आशंका के कारण पैदल पानी को पार करना भी आसान नहीं है।
पानी के धीरे-धीरे सड़ने के कारण इनसे गुजरने पर लोगों का पैर खुजलाने लगता है। मच्छर और दुर्गंध से भी लोगों का जीना दूभर हो रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय वार्ड पार्षद से कई बार की है। इसके बावजूद अब तक कोई उपाय नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि उन्हें पिछले एक महीने से इंतजार है कि कभी तो नगर निगम के अफसरों को इस इलाके का ध्यान आएगा। कोई तो देखने आएगा कि यहां कितनी कष्टदायक हो गई है जिंदगी।
बेउर जेल के निकट स्थित महावीर कॉलोनी में रास्तों का यही हाल है। कुछ जगह पैदल चलने लायक है। कई जगह तो रास्ते पानी में पूरी तरह गायब हो गए हैं।
बारिश होते ही जीना दूभर
^पानीके कारण बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही जीना दूभर हो गया है। जरूरी काम से भी बाहर निकलने का मन नहीं करता है। बिजली गुल हो जाने पर और भी परेशानी होती है। दशरथदास, स्थानीयनिवासी
जलजमाव खत्म नहीं तो अनशन
^मैंनेनगर आयुक्त और मेयर से जलजमाव को खत्म करने का आग्रह किया है। यदि इसको खत्म करने के लिए जल्द ही कोई प्रयास नहीं किया गया तो अनशन पर बैठना ही एकमात्र उपाय रह जाएगा और हम मिलकर ऐसा करेंगे भी। चंद्रदेवप्रसाद, स्थानीयनिवासी
बड़ी योजना बनाए जाने की जरूरत
^क्षेत्रमें अब तक सीवरेज का निर्माण ही नहीं किया गया है। इसके लिए बड़ी योजना बनाए जाने की जरूरत है जो सिर्फ नगर निगम अपने बूते नहीं कर सकता। इसके लिए सांसद निधि, विधायक निधि की जरूरत है। विशालआनंद, कार्यपालकपदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम