- Hindi News
- जू में नर मादा जिराफ को एक साथ देखने की ललक
जू में नर-मादा जिराफ को एक साथ देखने की ललक
प्रकृतिकागज़ब सौंदर्य कभी-कभी शब्दों से बयां नहीं हो पाता। मंगलवार की देर रात काफी मशक्कत से संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंचे नर जिराफ भीमाराव के आने से यहां की दोनों मादा जिराफों सृष्टि शांति की खुशी साफ झलकने लगी। नर-मादा जिराफों ने जाल के रूप में खड़ी दीवारों को तो नहीं तोड़ा, लेकिन उसके ऊपर से सिर निकाल कर एक-दूसरे का दीदार करने में कोई हिचक नहीं दिखाई। मैसूर से आए भीमाराव का स्वागत करती मादा जिराफों को देखकर हर कोई अचरज कर रहा था। अब इस जिराफ के साथ मैसूर से पहले आए 12 पशु-पक्षियों को आम लोगों के लिए खोले जाने का इंतजार है।
पटना जू से दो गैंडे भेजे जाने के बाद मैसूर से इस जिराफ को मिलाकर कुल 13 पशु-पक्षी मिले हैं। इनमें से किसी को भी अभी आम दर्शकों के दर्शनार्थ खोला नहीं गया है। सभी पशु-पक्षी अभी परदे के पीछे हैं। जैविक उद्यान प्रबंधन इस बारे में स्पष्ट कुछ कहने को तैयार नहीं है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इनके लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का इंतजार हो रहा है। मुख्यमंत्री से इसके लिए तारीख अभी नहीं मिली है।
मैसूर से आए नर जिराफ भीमाराव के आने से दोनों मादा जिराफ की आंतरिक खुशी भी झलक रही है।
जल्द ही किया जाएगा लोकार्पण
^नरजिराफ का ही इंतजार हो रहा था। अब मैसूर से आए सभी पशु-पक्षियों के लोकार्पण की तैयारी एक साथ की जा रही है। कौन आएंगे और कब, यह बहुत जल्द बताया जाएगा। वैसे इसके बाद यह दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे। फिलहाल जिराफ को यहां के हिसाब से ढालने पर सारा ध्यान केंद्रित है।
एस.चंद्रशेखर,निदेशक, संजय गांधी जैविक उद्यान