पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेबसाइट पर डाला सही लिंक

वेबसाइट पर डाला सही लिंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारसरकारकी महिला और बाल विकास परियोजना की वेबसाइट पर दिया गया गलत लिंक सोमवार को सही कर दिया गया। डीबी स्टार में 21 सितंबर को छपी खबर के बाद इस गलती को ठीक किया गया।

सरकारी वेबसाइट को विभाग के डाटा सेंटर से चलाया जाता है। सही लिंक दिए जाने के बाद अब इससे भारत सरकार की महिला और बाल विकास की वेबसाइट खुल रही है, जबकि गलत लिंक के जरिए जो वेबसाइट खुल रही थी, उस पर अश्लील चित्र के साथ कई फोन नंबर भी दिए गए थे। विदेशी भाषा में बनी उस वेबसाइट पर अन्य दर्जनों लिंक भी दिए गए थे। इसकी भाषा को समझने के लिए कई विशेषज्ञों से बात की गई थी, लेकिन जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई थी।

इससे पहले बिहार सरकार के ऑफिसियल पोर्टल पर दिए गए हेल्थ सोसाइटी के लिंक पर क्लिक करने से पॉर्न साइट खुल रही थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने लिंक को हटाने की कोशिश की, जब सफल नहीं हुए तो पोर्टल को ब्लॉक कर दिया था।

बिहार सरकार की वेबसाइट पर दिए लिंक से पहले पॉर्न साइट खुल रही थी, अब केंद्र सरकार की असल वेबसाइट खुल रही।

21 सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर