पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालीबाड़ी रोड फिर नीचे से खोखला

कालीबाड़ी रोड फिर नीचे से खोखला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीबाड़ीरोडएक बार फिर धंस जाए, यह संभव है। ढाई साल पहले बनाई सड़क के एक हिस्से के नीचे की जमीन खोखली दिख रही है। इसी से सड़क के धंसने की आशंका बन गई है। इसी सड़क को पूरी लंबाई तक बनाए बगैर भुगतान लिए जाने का खुलासा सोमवार को डीबी स्टार ने किया था।

लंबाई को धंसान के कारण नहीं पूरा कर पाने के कारण चौड़ाई में काम किया गया, लेकिन यहां भी सड़क के नीचे की हालत नहीं देखी गई। बेसमेंट खोखला होने के निशान नवनिर्मित नाले के समीप पाए गए हैं। यहां सड़क के नीचे डेढ़-दो फीट के गड्ढे हो चुके हैं। बरसात का पानी इससे होकर अंदर जा रहा है और सड़क के आधार को और भी अधिक खोखला कर रहा है। इस कारण किनारे से सड़क के टुकड़े टूट-टूट कर गिरने लगे हैं। यदि इसे जल्द रोका नहीं गया तो यहां की सड़क भी उसी तरह धंस जाएगी जैसा कि नाले के ऊपर बनी सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों ने इसके लिए घटिया निर्माण का दोष दिया जबकि सड़क बनाने वाले संवेदक का कहना है कि टेंडर के बाद स्थानीय लोगों ने बताया था कि यहां जमीन के नीचे पानी का कोई सोता है। इसकी वजह से यहां सड़क बहुत जल्दी टूट जाती है। उन्होंने यहां छोटी पुलिया के ऊपर से सड़क बनाने का सुझाव दिया लेकिन बजट सीमित होने के कारण तत्कालीन कार्यपालक अभियंता नहीं माने। उसके बाद नगर निगम के नाले का पता चला और उसे बदलने की योजना बनी। नाला तो बना लिया गया लेकिन, सड़क की ताजा स्थिति देखकर लगता है कि अगर खोखले हिस्से से बरसाती पानी इतनी तेजी से अंदर जाता रहा तो फिर धंसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।