हिलसा गैंगरेप का आरोपी िगरफ्तार
हिलसाकी स्कूली छात्रा को अगवा कर गैंगरेप के मामले के नामजद अभियुक्त शिशुपाल यादव को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी धनरूआ थाना क्षेत्र से हुई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। डीएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया, कि इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष को मामला दर्ज होने के कुछ घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीसरे आरोपी मिथिलेश यादव, जो शिशुपाल का साला है, अभी तक फरार है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम गठित की गई है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।