पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरविंदर बने एआईएनबीओएफ के अध्यक्ष सुनील उपाध्यक्ष चुने गए

हरविंदर बने एआईएनबीओएफ के अध्यक्ष सुनील उपाध्यक्ष चुने गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |ऑलइंडिया नेशनलाइज्ड बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईएनबीओएफ) की नई दिल्ली में 20 21 सितंबर को हुई आम सभा में बैंक ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के हरविंदर सिंह अध्यक्ष बैंक ऑफ इंडिया, पटना के सुनील कुमार उपाध्यक्ष केनरा बैंक, चेन्नई के मणि मारण महासचिव निर्वाचित हुए हैं। बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के उपमहासचिव राजेश कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी। सुनील कुमार के एआईएनबीओएफ के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण, उपाध्यक्ष बीपी श्रीवास्तव, संयुक्त महासचिव संजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र अादि ने बधाई दी है कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलने की बात कही है।