- Hindi News
- पटना मेंे 22 नवंबर को फर्राटा धावक ढूंढ़ेंगे मिल्खा सिंह
पटना मेंे 22 नवंबर को फर्राटा धावक ढूंढ़ेंगे मिल्खा सिंह
फास्टेस्ट इंडियन की खोज सात अक्टूबर से लुधियाना से शुरू होगी इसके बाद चंडीगढ़, भोपाल, दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, मुंबई, गोवा, हैदराबाद, रूद्रपुर, चेन्नई, लखनऊ, कोच्चि, बनारस, बेंगलुरू, पटना, रांची, गुवाहाटी और भुवनेश्वर में इसके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मिल्खा सिंह इस इवेंट के प्रमुख मेंटर होंगे। फाइनल्स के बाद चुने जानेवाले छह एथलीटों को प्रशिक्षण में मदद करेंगे। दूसरी ओर चयनित बच्चों की शिक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा, ताकि यदि उनका एथलेटिक्स में कॅरियर बन पाए, तो वह अन्य क्षेत्र में कॅरियर बना सकें।
नई दिल्ली/पटना |पटनाके एथलीटों के लिए टोक्यो-2020 ओलिंपिक का टिकट पाने का सुनहरा मौका है। खास कर एथलीटों के लिए। यह मौका दिलाएंगे लीजेंड एथलीट मिल्खा सिंह। गेल इंडिया के महत्वाकांक्षी टैलेंट हंट कार्यक्रम ‘गेल फास्टेस्ट इंडियन’ के तहत मिल्खा भारत के विभिन्न शहरों में सबसे तेज धावक ढूंढ़ेंगे। देश के अन्य शहरों की तरह पटना में भी 22 नवंबर को इस इवेंट का आयोजन होगा। पटना सहित राज्य के एथलीटों के पास इसमें बेहतर प्रदर्शन कर देश के सर्वोच्च फर्राटा धावक बनने का मौका होगा।