15 जगहों पर खुलेंगे अस्पताल इलाज मुफ्त
पटना | पटनाऔर पटना के आसपास से इलाकों में इलाज की सुविधा हो रही है। इसके लिए 15 जगहों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। यह अस्पताल इसी महीने से कार्य करने लगेंगे। यहां दवा और इलाज की मुफ्त व्यवस्था होगी। प्रत्येक अस्पताल में दो डॉक्टर, नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ तैनात होंगे। यहां ओपीडी, बच्चों को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, परिवार नियोजन संबंधित सलाह आदि की सुविधा होगी। बिहार में पहली बार ये अस्पताल पटना में पीपीपी मोड पर स्थापित किए जा रहे हैं। अर्बन हेल्थ मिशन के तहत ये अस्पताल खोले जा रहे हैं। जगह का चयन भी किया जा चुका है। यह जानकारी पटना जिला के सिविल सर्जन डॉ. केके मिश्रा ने सोमवार को दी। पीपीपी मोड पर खुलने वाले अस्पताल मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति या फिर महादलित टोले में खोले जा रहे हैं। जगह और एजेंसी का चयन राज्य स्वास्थ्य समिति ने किया है। इन अस्पतालों के खुल जाने से इन कॉलोनी या टोले में रहने वालों को इलाज में सहूलियत हो जाएगी।
यहांखुलेंगे अस्पताल-
सचिवालयगुमटी (यारपुर अंबेदकर कॉलोनी), यारपुर डोमखाना, रूकनपुरा मुसहरी, चीना कोठी (लोदीपुर), शास्त्रीनगर(पीडब्लूडी मैदान), चितकोहरा पुल के नीचे (जगजीवनराम नगर), सिपाराडीह टोली, चांदपुरा बेला, पजवा पहाड़ी (मुसहर टोली), कौशल नगर (मालसलामी), कमला नेहरूनगर(पाटलिपुत्र कॉलोनी), मंगल तलाब (मालसलामी), दीघा मुसहर टोली, आलमगंज (मछुअा टोली), ईस्ट लोहानीपुर (अंबेदकर कॉलोनी)।