रोज रात 10 बजे से धुलेगा प्लेटफॉर्म
पटनाजंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म अब रोजाना रात 10 बजे से धोए जाएंगे। यानी, किसी प्लेटफॉर्म पर सुबह में आपको गंदगी नहीं दिखेगी। अगर कोई गंदगी फैलाते पाया गया, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्लेटफॉर्मों को साफ रखने के लिए रेलवे ने यह पहल की है। सफाई व्यवस्था में कमी रहे, इसके लिए रेलवे कुछ नई मशीनों की भी व्यवस्था कर रहा है। हेल्थ चीफ इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने कहा कि पटना जंक्शन को हम साफ-सफाई के मामले में मॉडल स्टेशन बनाना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर गंदगी रहे। रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्मों पर गंदगी की मिल रही शिकायतों को दूर करने और पटना जंक्शन को देश के बेहतरीन स्टेशनों में शुमार करने के लिए हमने बड़ा कदम उठाया है।
सफाईपर लगातार अभियान : नएसाल से जंक्शन पर यात्रियों के लिए बेहतर साफ-सफाई देने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन की तरफ से लगातार सफाई अभियान चलाया जाएगा।
{सुपरवाइजर : 13 {मशीन चालक : 56 {मजदूर : 152
इतने कर्मी लगेंगे साफ-सफाई में
इतनी मशीनों का होगा इस्तेमाल
{राईडॉन :दो।इनका काम प्लेटफॉर्म नंबर एक और 10 के टाइल्स पर लगी गंदगी को हटाना है। {पीलीपर :छह।प्लेटफॉर्म पर पड़े धूल-कण को साफ करता है। {मिनी स्कवर: तीन।प्लेटफॉर्म की सफाई करता है और कचरे को हटाने में उपयोग किया जाता है। {वाक वीहैण्ड:छह। प्लेटफॉर्म से कूड़ा हटाया जाता है। {जेड मशीन: पांच।रेलवे लाइन सेे कूड़ा साफ किया जाता है।