पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पश्चिमी पटना में मिलेगी बिजली कट से राहत

पश्चिमी पटना में मिलेगी बिजली कट से राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर्फ ट्रांसपोर्टनगर में बन रहा पावर सब स्टेशन, बाकी कागज पर

पटना | पश्चिमीपटना के पाटलिपुत्र डिविजन, एनसी डिविजन, डाकबंगला डिविजन, गर्दनीबाग डिविजन एवं दानापुर डिविजन क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को अब बिजली कट का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुनर्गठित त्वरित विद्युत विकास एवं सुधार कार्यक्रम (अारएपीडीआरपी) के तहत बनने वाले 33 केवी ओवर हेड फीडर से सीधे राजापुर पावर सब स्टेशन को बिजली मिलेगी। पहले दीघा ग्रिड से निकलने वाले एक ही 33 केवी फीडर से पाटलिपुत्रा पावर सब स्टेशन एवं राजापुर पावर सब स्टेशन को बिजली दी जाती थी। इन इलाकों में बिजली शेडिंग करना पड़ता था। इसी तरह खगौल से एएन कॉलेज पावर सब स्टेशन को बिजली दी जाती है। इस लाइन को दोहरीकरण करते हुए पेसू ने जक्कनपुर ग्रिड से एन कॉलेज पावर सब स्टेशन तक नया 33 केवी अंडरग्राउंड केबल बिछाने का फैसला किया है। इसके अलावे 15 नंबर गुमटी से विकास भवन पावर सब स्टेशन के लिए नया 33 केवी अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का काम चल रहा है। पश्चिमी पटना के अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि सभी पावर सब स्टेशनों काे दो ग्रिड से जोड़ने के बाद फॉल्ट या ओवर लोड होने की स्थिति में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आरएपीडीआरपी के तहत बनाने हैं पावर सब स्टेशन

{ट्रांसपोर्ट नगर {एनआईटी कैंपस {गोलघर के समीप एसटीएफ कैंपस {राजीवनगर {सगुना मोड़ के समीप खगौल रोड

स्टेटप्लान से बनना था

{बहादुरपुर{गर्दनीबाग {न्यू पुनाईचक {बोर्ड कॉलोनी

वर्तमानस्थिति

{उपभोक्ता: 4 लाख 25 हजार

{पावर सब स्टेशन : 47 {डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर : 4500 {33 केवी का फीडर : 28 {11 केवी का फीडर : 166 {डिविजनों की संख्या : 10 {ग्रिड की संख्या : 09

{पोल की संख्या : 30 वर्ष से गिनती नहीं हुई