योजना आयोग को नया रूप देने में रही बाधा
भाजपा नहीं, जदयू बांट रहा समाज को: प्रेम
पटना|पूर्वमंत्रीडॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा पर समाज को बांटने का नीतीश कुमार का आरोप हास्यास्पद है। भाजपा ने शुरू से ही समाज और देश को जोड़ने का काम किया है। इसकी शुरुआत तो उन्होंने राज्य में दलितों को बांटकर किया।
हिटलरके रास्ते पर चल रहे नीतीश
भाजपाके प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार हिटलर के रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कई गोयबल्स की नियुक्ति कर रखी है, जो झूठ को 100 बार बोलकर सत्य साबित करना चाहते हैं। नीतीश कुमार अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अनर्गल और तथ्यहीन आरोपों के माध्यम से उनका चरित्र हनन करने की कोशिश कर रहे हैं।
भास्कर न्यूज| पटना
भाजपानेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि योजना आयोग को नया रूप देने में विकास विरोधी दल अड़ंगेबाजी कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सभी राज्यों का समुचित विकास हो। लेकिन, जदयू जैसे दल समझ नहीं पा रहे कि इस बदलाव से आयोग के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी। राज्य सशक्त तरीके से अपनी मांग रख सकेंगे। प्रस्तावित खाका के अनुसार त्रिस्तरीय टीम में पीएम-सीएम, केंद्रीय मंत्रिपरिषद, केंद्र और राज्य की नौकरशाही सभी शामिल होंगे। अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग सदस्यों की टीम में होने से नई संस्था के फैसलों में तेजी आएगी। यूपीए सरकार के दौरान योजना आयोग के समक्ष इतने मामले लंबित थे, फैसले लेने में इतनी देर होती थी कि देश का विकास ठप पड़ गया था।